Lord Kaal Bhairav (काल भैरव)
The Fierce Guardian of Kashi, Lord of Time & Annihilator of Fear
श्री बटुक भैरव चालीसा (सम्पूर्ण)
Shri Batuk Bhairav Chalisa
॥ दोहा ॥
विश्वनाथ को सुमिर मन, धर गणेश का ध्यान।
भैरव चालीसा रचूं, कृपा करहु भगवान॥
बटुकनाथ भैरव भजू, श्री काली के लाल।
छीतरमल पर कर कृपा, काशी के कुतवाल॥
॥ चौपाई ॥
जय जय श्रीकाली के लाला। रहो दास पर सदा दयाला॥ १ ॥
भैरव भीषण भीम कपाली। क्रोधवन्त लोचन में लाली॥ २ ॥
कर त्रिशूल है कठिन कराला। गल में प्रभु मुण्डन की माला॥ ३ ॥
कृष्ण रूप तन वर्ण विशाला। पीकर मद रहता मतवाला॥ ४ ॥
रुद्र बटुक भक्तन के संगी। प्रेत नाथ भूतेश भुजंगी॥ ५ ॥
त्रैलतेश है नाम तुम्हारा। चक्र तुण्ड अमरेश पियारा॥ ६ ॥
शेखरचंद्र कपाल बिराजे। स्वान सवारी पै प्रभु गाजे॥ ७ ॥
शिव नकुलेश चण्ड हो स्वामी। बैजनाथ प्रभु नमो नमामी॥ ८ ॥
अश्वनाथ क्रोधेश बखाने। भैरों काल जगत ने जाने॥ ९ ॥
गायत्री कहैं निमिष दिगम्बर। जगन्नाथ उन्नत आडम्बर॥ १० ॥
क्षेत्रपाल दसपाण कहाये। मंजुल उमानन्द कहलाये॥ ११ ॥
चक्रनाथ भक्तन हितकारी। कहैं त्र्यम्बक सब नर नारी॥ १२ ॥
संहारक सुनन्द तव नामा। करहु भक्त के पूरण कामा॥ १३ ॥
नाथ पिशाचन के हो प्यारे। संकट मेटहु सकल हमारे॥ १४ ॥
कृत्यायु सुन्दर आनन्दा। भक्त जनन के काटहु फन्दा॥ १५ ॥
कारण लम्ब आप भय भंजन। नमोनाथ जय जनमन रंजन॥ १६ ॥
हो तुम देव त्रिलोचन नाथा। भक्त चरण में नावत माथा॥ १७ ॥
त्वं अशतांग रुद्र के लाला। महाकाल कालों के काला॥ १८ ॥
ताप विमोचन अरि दल नासा। भाल चन्द्रमा करहि प्रकाशा॥ १९ ॥
श्वेत काल अरु लाल शरीरा। मस्तक मुकुट शीश पर चीरा॥ २० ॥
काली के लाला बलधारी। कहाँ तक शोभा कहूँ तुम्हारी॥ २१ ॥
शंकर के अवतार कृपाला। रहो चकाचक पी मद प्याला॥ २२ ॥
शंकर के अवतार कृपाला। बटुक नाथ चेटक दिखलाओ॥ २३ ॥
रवि के दिन जन भोग लगावें। धूप दीप नैवेद्य चढ़ावें॥ २४ ॥
दरशन करके भक्त सिहावें। दारुड़ा की धार पिलावें॥ २५ ॥
मठ में सुन्दर लटकत झावा। सिद्ध कार्य कर भैरों बाबा॥ २६ ॥
नाथ आपका यश नहीं थोड़ा। करमें सुभग सुशोभित कोड़ा॥ २७ ॥
कटि घूँघरा सुरीले बाजत। कंचनमय सिंहासन राजत॥ २८ ॥
नर नारी सब तुमको ध्यावहिं। मनवांछित इच्छाफल पावहिं॥ २९ ॥
भोपा हैं आपके पुजारी। करें आरती सेवा भारी॥ ३० ॥
भैरव भात आपका गाऊँ। बार बार पद शीश नवाऊँ॥ ३१ ॥
आपहि वारे छीजन धाये। ऐलादी ने रूदन मचाये॥ ३२ ॥
बहन त्यागि भाई कहाँ जावे। तो बिन को मोहि भात पिन्हावे॥ ३३ ॥
रोये बटुक नाथ करुणा कर। गये हिवारे मैं तुम जाकर॥ ३४ ॥
दुखित भई ऐलादी बाला। तब हर का सिंहासन हाला॥ ३५ ॥
समय व्याह का जिस दिन आया। प्रभु ने तुमको तुरत पठाया॥ ३६ ॥
विष्णु कही मत विलम्ब लगाओ। तीन दिवस को भैरव जाओ॥ ३७ ॥
दल पठान संग लेकर धाया। ऐलादी को भात पिन्हाया॥ ३८ ॥
पूरन आस बहन की कीनी। सुर्ख चुन्दरी सिर धर दीनी॥ ३९ ॥
भात भेरा लौटे गुण ग्रामी। नमो नमामी अन्तर्यामी॥ ४० ॥
॥ दोहा ॥
जय जय जय भैरव बटुक, स्वामी संकट टार।
कृपा दास पर कीजिए, शंकर के अवतार॥
जो यह चालीसा पढे, प्रेम सहित सत बार।
उस घर सर्वानन्द हों, वैभव बढ़ें अपार॥
