Lord Shiva (भगवान शिव)
Mahadeva, The Supreme Lord of Cosmic Dissolution & Ascetic Grace
श्री शिव चालीसा (सम्पूर्ण)
Shri Shiv Chalisa
॥ दोहा ॥
जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान।
कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान॥
॥ चौपाई ॥
जय गिरिजा पति दीन दयाला। सदा करत सन्तन प्रतिपाला॥ १ ॥
भाल चन्द्रमा सोहत नीके। कानन कुण्डल नागफनी के॥ २ ॥
अंग गौर शिर गंग बहाये। मुण्डमाल तन क्षार लगाए॥ ३ ॥
वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे। छवि को देखि नाग मन मोहे॥ ४ ॥
मैना मातु की हवे दुलारी। बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥ ५ ॥
कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥ ६ ॥
नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे। सागर मध्य कमल हैं जैसे॥ ७ ॥
कार्तिक श्याम और गणराऊ। या छवि को कहि जात न काऊ॥ ८ ॥
देवन जबहीं जाय पुकारा। तब ही दुख प्रभु आप निवारा॥ ९ ॥
किया उपद्रव तारक भारी। देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी॥ १० ॥
तुरत षडानन आप पठायउ। लवनिमेष महँ मारि गिरायउ॥ ११ ॥
आप जलंधर असुर संहारा। सुयश तुम्हार विदित संसारा॥ १२ ॥
त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई। सबहिं कृपा कर लीन बचाई॥ १३ ॥
किया तपहिं भागीरथ भारी। पुरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी॥ १४ ॥
दानिन महँ तुम सम कोउ नाहीं। सेवक स्तुति करत सदाहीं॥ १५ ॥
वेद माहि महिमा तुम गाई। अकथ अनादि भेद नहिं पाई॥ १६ ॥
प्रकटी उदधि मंथन में ज्वाला। जरत सुरासुर भए विहाला॥ १७ ॥
कीन्ही दया तहं करी सहाई। नीलकण्ठ तब नाम कहाई॥ १८ ॥
पूजन रामचन्द्र जब कीन्हा। जीत के लंक विभीषण दीन्हा॥ १९ ॥
सहस कमल में हो रहे धारी। कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी॥ २० ॥
एक कमल प्रभु राखेउ जोई। कमल नयन पूजन चहं सोई॥ २१ ॥
कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर। भए प्रसन्न दिए इच्छित वर॥ २२ ॥
जय जय जय अनन्त अविनाशी। करत कृपा सब के घटवासी॥ २३ ॥
दुष्ट सकल नित मोहि सतावै। भ्रमत रहौं मोहि चैन न आवै॥ २४ ॥
त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो। येहि अवसर मोहि आन उबारो॥ २५ ॥
लै त्रिशूल शत्रुन को मारो। संकट से मोहि आन उबारो॥ २६ ॥
मात-पिता भ्राता सब होई। संकट में पूछत नहिं कोई॥ २७ ॥
स्वामी एक है आस तुम्हारी। आय हरहु मम संकट भारी॥ २८ ॥
धन निर्धन को देत सदा हीं। जो कोई जांचे सो फल पाहीं॥ २९ ॥
अस्तुति केहि विधि करैं तुम्हारी। क्षमहु नाथ अब चूक हमारी॥ ३० ॥
शंकर हो संकट के नाशन। मंगल कारण विघ्न विनाशन॥ ३१ ॥
योगी यति मुनि ध्यान लगावैं। शारद नारद शीश नवावैं॥ ३२ ॥
नमो नमो जय नमः शिवाय। सुर ब्रह्मादिक पार न पाय॥ ३३ ॥
जो यह पाठ करे मन लाई। ता पर होत है शम्भु सहाई॥ ३४ ॥
ऋनियां जो कोई हो अधिकारी। पाठ करे सो पावन हारी॥ ३५ ॥
पुत्र हीन कर इच्छा जोई। निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई॥ ३६ ॥
पण्डित त्रयोदशी को लावे। ध्यान पूर्वक होम करावे॥ ३७ ॥
त्रयोदशी व्रत करै हमेशा। ताके तन नहीं रहै कलेशा॥ ३८ ॥
धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे। शंकर सम्मुख पाठ सुनावे॥ ३९ ॥
जन्म जन्म के पाप नसावे। अन्त धाम शिवपुर में पावे॥ ४० ॥
कहैं अयोध्यादास आस तुम्हारी। जानि सकल दुःख हरहु हमारी॥ ४१ ॥
॥ दोहा ॥
नित्त नेम उठि प्रातः ही, पाठ करो चालीसा।
तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश॥
मगसिर छठि हेमन्त ऋतु, संवत चौसठ जान।
अस्तुति चालीसा शिवहि, पूर्ण कीन कल्याण॥
